chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR FRAUD | 5 महीने से फरार कारोबारी दबोचा गया, सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

 

रायपुर। जीएसटी फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले में डीजीजीआई रायपुर ने मेसर्स ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि बिना माल खरीदे ही करीब ₹6.93 करोड़ का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लिया और इस्तेमाल किया गया।

डीजीजीआई की जांच में सामने आया कि कंपनी फर्जी और गैर-संचालित फर्मों के नेटवर्क के जरिए अवैध आईटीसी हासिल कर रही थी। रिकॉर्ड की जांच में यह भी पता चला कि कई ऐसे जीएसटी रजिस्ट्रेशन से टैक्स क्रेडिट लिया गया था, जिन्हें बाद में निलंबित या रद्द कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पिछले करीब पांच महीने से फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अलग-अलग अदालतों में अग्रिम जमानत की कोशिश की, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली।

इसके बाद डीजीजीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब जांच एजेंसी फर्जी बिलिंग नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और इस पूरे खेल में शामिल अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही है। जांच में मिले सबूतों के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

डीजीजीआई ने साफ किया है कि फर्जी बिलिंग, कर चोरी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले नेटवर्क पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button