chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR NAGAR NIGAM | 3000 करोड़ का बजट… फिर भी निगम मुख्यालय की छत टपक गई!

 

रायपुर. रायपुर में जलभराव पर चर्चा करने के लिए नगर निगम की विशेष सामान्य सभा बुलाई गई, लेकिन बैठक के दौरान ही निगम मुख्यालय की छत टपकने लगी। इस पर विपक्ष ने ट्रिपल इंजन सरकार को घेरते हुए कहा कि जब निगम की अपनी बिल्डिंग सुरक्षित नहीं है, तो शहर का हाल कैसे सुधरेगा?

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी अखबारों की कतरनों से बनी लाइफ जैकेट पहनकर सदन पहुंचे और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहर जलभराव से जूझ रहा है और ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।

बैठक में बारिश, जलभराव, नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी बीच भाजपा पार्षदों ने भी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एक पार्षद ने अधिकारियों को “चोर” तक कह दिया, जिस पर सभापति ने शब्दों के चयन को लेकर आपत्ति जताई।

उधर, भुगतान नहीं मिलने से नाराज ठेकेदारों ने निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महापौर ने कहा कि यह बैठक राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जलभराव की समस्या का समाधान निकालने के लिए बुलाई गई है। उन्होंने माना कि तेज बारिश और शहर के तेजी से हुए कंक्रीटीकरण की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। साथ ही भरोसा दिलाया कि निगम मुख्यालय की टपकती छत समेत सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button