FORMER CJI DY CHANDRACHUD | रूस ने चंद्रचूड़ को दी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। भारत के पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने रूस-यूक्रेन से जुड़े एक अहम अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद में अपना आर्बिट्रेटर नियुक्त किया है। मामला यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशचाडबैंक और रूस के बीच चल रहा है।
ओशचाडबैंक ने युद्ध के दौरान डोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया में अपनी संपत्तियों और कारोबार को हुए नुकसान के लिए रूस से सैकड़ों मिलियन डॉलर के मुआवजे की मांग की है।
इस मामले की सुनवाई तीन सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल करेगा। डायाला जिमेनेज ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष हैं, जबकि ओशचाडबैंक की ओर से स्टावरोस ब्रेकौलाकिस और रूस की ओर से डीवाई चंद्रचूड़ पैनल में शामिल होंगे।
चंद्रचूड़ की भूमिका किसी देश के वकील की नहीं, बल्कि विवाद पर स्वतंत्र कानूनी विचार रखने वाले आर्बिट्रेटर की होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने इससे पहले भी कुछ अन्य निवेश विवादों में उन्हें आर्बिट्रेटर बनने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया था।



