chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

MAHADEV BETTING APP CASE | सौरभ चंद्राकर की पेशी, अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल?

 

रायपुर। महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद 12 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे से पहले उसे अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा। दिल्ली में चल रही पूछताछ में जांच एजेंसी का फोकस सट्टा नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और पैनल संचालन पर है।

अधिकारियों और राजनीतिक संपर्कों तक पहुंची रकम?

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने अदालत में दलील दी थी कि सट्टा नेटवर्क को बचाने के लिए कुछ सरकारी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और राजनीतिक संपर्कों तक भारी रकम पहुंचाई गई थी। जांच एजेंसी इस कथित लेन-देन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

अब 12 नवंबर की पेशी पर सबकी नजरें टिकी हैं। अदालत में तय होगा कि सौरभ चंद्राकर की हिरासत आगे बढ़ाई जाएगी या उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के लिए उसकी कस्टडी मांगी है। ऐसे में आने वाले दिनों में जांच की दिशा और तेज हो सकती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूछताछ में क्या महादेव बुक के पूरे नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों और पैसों के कथित लेन-देन को लेकर अहम जानकारी सामने आएगी? फिलहाल 12 नवंबर की पेशी इस हाईप्रोफाइल मामले में अगला बड़ा पड़ाव मानी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button