chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

SHASHANK SINGH FIR | IPL स्टार पर मारपीट केस!

 

रायपुर। IPL में चौकों-छक्कों से सुर्खियां बटोरने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह अब एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। उन पर अपने कुक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और बंधक बनाकर रखने जैसे आरोप लगे हैं। मामले में क्रिकेटर, उनके रिटायर्ड IPS पिता और ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे घर में काम पर रखा गया। एक दिन खाना पसंद नहीं आने पर विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया।

हालांकि, इन आरोपों पर अभी शशांक सिंह या उनके परिवार की ओर से सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

क्रिकेट मैदान पर शानदार प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले शशांक सिंह ने IPL में अपनी अलग पहचान बनाई है। पंजाब किंग्स के भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले शशांक अब तक 53 मैचों में 905 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा और औसत 36.2 रही है।

भिलाई में जन्मे शशांक सिंह के पिता शैलेश सिंह रिटायर्ड IPS अधिकारी हैं। क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने मुंबई, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी की टीमों का प्रतिनिधित्व किया। IPL में वे दिल्ली, राजस्थान, हैदराबाद और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं।

2023 में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 150 से ज्यादा रन बनाने के साथ 5 विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया था। लेकिन अब उनकी चर्चा क्रिकेट नहीं, बल्कि दर्ज हुई FIR और गंभीर आरोपों को लेकर हो रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button