chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | ट्रैफिक जाम से राहत के लिए सरकार का बड़ा प्लान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में 9 नए बायपास रोड बनाने के लिए 448 करोड़ से ज्यादा की रकम मंजूर कर दी है।

लोक निर्माण विभाग के इस प्लान के तहत रायगढ़, धमतरी, बलौदाबाजार, बिलासपुर और बेमेतरा जिलों में ये सड़कें बनाई जाएंगी। सबसे ज्यादा फोकस रायगढ़ पर है, जहां तमनार बायपास और रिंग रोड जैसे बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है।

धमतरी में भखारा और नारी बायपास बनेंगे, वहीं बलौदाबाजार में लंबा 15 किलोमीटर का बायपास और रिसदा रूट को भी शामिल किया गया है। बिलासपुर में कोनी-मोपका फोरलेन बायपास और बेमेतरा में छिरहा बायपास को भी हरी झंडी मिल गई है।

सरकार का कहना है कि इन बायपास सड़कों से शहरों के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और गाड़ियां सीधे बाहर से निकल जाएंगी। इससे सफर तेज और आसान होगा।

आने वाले समय में इन प्रोजेक्ट्स से न सिर्फ ट्रैफिक सुधरेगा, बल्कि आसपास के इलाकों का विकास भी तेज होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button