chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

MAHADEV APP CASE | 15 करोड़ की डील में ED के शिकंजे में वकील!

 

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में ED ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पाठक को गिरफ्तार कर 28 नवंबर तक कस्टोडियल रिमांड पर लिया है। आरोप है कि उसने मामले को रफा-दफा कराने के नाम पर ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ली थी।

ED अधिकारियों और जजों को मैनेज करने का दावा

ED की पूछताछ में सौरभ चंद्राकर ने कथित तौर पर बताया कि उसने केस में राहत दिलाने के लिए वकील को यह रकम दी थी। आरोप है कि वकील ने ED अधिकारियों और जजों को मैनेज करने का दावा किया था। जांच में यह भी सामने आया कि वह पिछले तीन साल में कई बार दुबई गया और वहां चंद्राकर से मिला।

मुंबई एयरपोर्ट से शुरू हुई कानूनी लड़ाई

ED ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराया था। 20 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद गिरफ्तारी के समय को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हुआ। मुंबई की विशेष अदालत ने ट्रांजिट रिमांड देने से इनकार कर दिया, लेकिन ED की अपील पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी को राहत दी।

इसके बाद रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। ED ने सात दिन की हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

दिल्ली में भी छापेमारी

ED ने दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित आरोपी के घर और कार्यालय सहित कई ठिकानों पर तलाशी ली है। अब जांच एजेंसी कथित 15 करोड़ की डील, दुबई कनेक्शन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button