HOME MINISTERY EXCELLENCE MEDAL | छत्तीसगढ़ के 222 पुलिस अधिकारी को मिलेगा गृहमंत्री दक्षता पदक

रायपुर। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 के लिए देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ देने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि यह सम्मान पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, पेशेवर दक्षता और मनोबल बढ़ाने में योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
यह पदक चार श्रेणियों विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे।

इस सूची में छत्तीसगढ़ के 222 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इनमें दो आईजी, दो डीआईजी, सात एसपी, सात एडिशनल एसपी और 11 डीएसपी शामिल हैं। राज्य से एडीजी विवेकानंद, आईजी पी. सुंदरराज और आईजी अमरेश मिश्रा को भी यह सम्मान दिया जाएगा।
यह पुरस्कार पूरे देश के पुलिस बलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहन देने और पुलिस सेवा में गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है।



