chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़राजनीती
CHHATTISGARH | कांग्रेस का नया आदेश, BJP नेताओं से दूरी बनाओ,

रायपुर. रायपुर में कांग्रेस ने एक ऐसा आदेश जारी किया है, जिसने सियासी माहौल को गरमा दिया है। पार्टी ने अपने नेताओं को साफ कह दिया है कि अब किसी भी कार्यक्रम या मंच पर भाजपा नेताओं के साथ नजर नहीं आना है। रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे की ओर से जारी इस निर्देश के बाद कांग्रेस नेताओं के लिए लाइन क्लियर कर दी गई है या तो पार्टी लाइन फॉलो करो या दूरी बनाओ।
इस फैसले पर भाजपा ने तुरंत हमला बोल दिया। सांसद संतोष पांडेय ने तंज कसते हुए इसे कांग्रेस में अंदरूनी भगदड़ बताया और कहा कि पार्टी अपने नेताओं को कंट्रोल करने के लिए ऐसे आदेश जारी कर रही है। अब सवाल ये है कि क्या यह फैसला कांग्रेस को मजबूत करेगा या अंदरूनी खींचतान और बढ़ाएगा।



