CHHATTISGARH | राहुल गांधी का जिक्र होते ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन हंगामे के नाम रहा। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए एक पोस्ट को लेकर आरोप लगाया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और सदन में जोरदार बहस शुरू हो गई।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आरोपों पर सबूत मांगे, जिसके बाद सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच महतारी वंदन योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटने का मुद्दा भी गरमा गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नाम हटाने की वजह बताई, लेकिन जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पिछली सरकार पर कोल लेवी, FL-10 और अन्य मामलों को लेकर निशाना साधा। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार के खिलाफ 136 बिंदुओं का आरोप पत्र पेश करते हुए हसदेव अरण्य, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और आदिवासी क्षेत्रों समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।


