chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR FAMILY DEATH | एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से सनसनी

 

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में बैटरी कारोबारी, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं।

शुरुआती जांच में घर से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा बरामद हुआ है। पुलिस को मृतकों के मुंह से झाग निकलने की जानकारी भी मिली है। घटनास्थल का निरीक्षण फोरेंसिक टीम ने किया और मकान को सील कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर जांच की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button