chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

TOLL WORKER ASSAULT | टोलकर्मी को 5 थप्पड़ पर मंत्री की सफाई

 

अंबिकापुर। लहपटरा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सफाई दी है। मंत्री ने कहा कि टोलकर्मी के साथ मारपीट उनके PA ने नहीं, बल्कि वाहन चालक ने की थी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि घटना के वक्त वह गाड़ी में आराम कर रही थीं और उन्हें इसकी जानकारी अगले दिन सोशल मीडिया के जरिए मिली। उन्होंने ड्राइवर को कड़ी चेतावनी दी है और कहा कि टोल बूम गिरना तकनीकी या मानवीय गलती हो सकती है, लेकिन किसी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करना गलत है।

दरअसल, 2 सितंबर की रात मंत्री का काफिला लहपटरा टोल प्लाजा से गुजर रहा था। इसी दौरान मंत्री की फॉर्च्यूनर पर टोल बूम गिर गया। इसके बाद ड्राइवर नीचे उतरा और टोलकर्मी महेंद्र राजवाड़े को कथित तौर पर कई थप्पड़ मार दिए।

मंत्री ने साफ कहा कि इस घटना में उनके PA ओम प्रकाश राजवाड़े शामिल नहीं थे और वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वाहन चालक है। टोलकर्मी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं ग्रामीणों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button