chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH BJP PRESIDENT | भाजपा अध्यक्ष बदलेंगे? पार्टी का बड़ा जवाब

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ BJP में प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की चर्चाओं के बीच पार्टी ने इन खबरों को निराधार बताया है। प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बदलने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क दुर्घटना के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि, सियासी गलियारों में उनके अध्यक्ष पद से हटकर मंत्री बनने की चर्चाएं भी चल रही हैं।

इन चर्चाओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कुछ नामों की चर्चा होने की बात सामने आई है। हालांकि, पार्टी ने फिलहाल ऐसी किसी कवायद से साफ इनकार किया है।

पार्टी सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि इन खबरों के खंडन के निर्देश दिल्ली से आए हैं। वहीं, पार्टी के एक नेता का दावा है कि अभी भले ही बदलाव से इनकार किया जा रहा हो, लेकिन आगे चलकर इस दिशा में फैसला हो सकता है।

फिलहाल BJP के आधिकारिक इनकार के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाओं पर विराम लग गया है, लेकिन सियासी हलकों में इस मुद्दे को लेकर अटकलें जारी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button