hindi newsनेशनलरोचक तथ्य

227 DEATHS | दुनिया की अहम कोल्टन खदान में सैकड़ों जिंदगियां दबीं !

 

नई दिल्ली। पूर्वी कांगो में इस हफ्ते कोल्टन खदान धंसने से भीषण हादसा हो गया। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के नॉर्थ किवु प्रांत में स्थित रुबाया कोल्टन खदान में हुए भूस्खलन में अब तक कम से कम 227 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में खनिकों के साथ-साथ बच्चे और बाजार में काम करने वाली महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रांतीय प्रशासन के अनुसार, हादसे के वक्त बड़ी संख्या में लोग खदान के अंदर मौजूद थे। लगातार बारिश के कारण जमीन कमजोर हो चुकी थी और अचानक खदान की जमीन धंस गई। कुछ लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी, आंकड़ा बढ़ने की आशंका

यह हादसा बुधवार को हुआ था। शुक्रवार शाम तक मौतों का अंतिम आंकड़ा साफ नहीं हो सका था। गवर्नर के एक सलाहकार के मुताबिक अभी भी कई लोगों के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है। कुछ शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि राहत और बचाव अभियान अब भी जारी है।

दुनिया की अहम खदानों में से एक

रुबाया खदान दुनिया के करीब 15 फीसदी कोल्टन उत्पादन के लिए जानी जाती है। कोल्टन से बनने वाला टैंटलम मोबाइल फोन, कंप्यूटर, एयरोस्पेस पार्ट्स और गैस टर्बाइन में इस्तेमाल होता है। यहां स्थानीय मजदूर रोज कुछ डॉलर की कमाई के लिए हाथ से खुदाई करते हैं। यह खदान 2024 से AFC/M23 विद्रोही समूह के नियंत्रण में है।

अब भी दबे होने की आशंका

एक खनिक ने बताया कि पहले भारी बारिश हुई और फिर भूस्खलन आया, जिससे कई लोग बह गए। कुछ लोग जिंदा दफन हो गए, जबकि कई के अब भी खदान के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button