chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CONGRESS WORKER DEATH | आत्मदाह करने वाली कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

 

दुर्ग। पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शबाना निशा उर्फ रानी (37) की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी शबाना ने रायपुर के DKS अस्पताल में शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे दम तोड़ दिया।

यह घटना दुर्ग जिले के सिटी थाना क्षेत्र की है। 22 जनवरी दोपहर करीब 2:30 बजे, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश पर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पचरीपारा इलाके में शबाना का घर खाली कराने पहुंचा था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और शबाना घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद वह केरोसिन डालकर आग में घिरी हुई बाहर निकली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक लगी आग देखकर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पीछे हट गए, जबकि आसपास के लोगों ने चादर और अन्य तरीकों से आग बुझाने की कोशिश की। तब तक शबाना करीब 95 प्रतिशत जल चुकी थी।

परिजनों के मुताबिक, शबाना पिछले 40–45 साल से उसी मकान में किराए पर रह रही थी। बीते कुछ महीनों से उस पर मकान खाली करने का दबाव था। मकान को खरीदने की उसकी इच्छा थी, लेकिन मकान मालिक इसके लिए तैयार नहीं हुआ। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां शबाना केस हार गई थी, जिसके बाद पजेशन का आदेश जारी हुआ।

घटना के बाद पहले उसे जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर DKS अस्पताल रायपुर रेफर किया गया था। करीब आठ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई। शबाना कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और नगर निगम चुनाव में वार्ड 28 पचरीपारा से कांग्रेस प्रत्याशी भी रह चुकी थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button