chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR BREAKING | रोहित तोमर गिरफ्तार… अब खुलेंगे वसूली के राज?

रायपुर, 17 फरवरी। राजधानी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और कथित सूदखोर रोहित तोमर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 7 महीनों से फरार चल रहा था और उस पर वसूली व मारपीट समेत कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रोहित तोमर लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। इस दौरान उसे सुप्रीम कोर्ट से कुछ अंतरिम राहत भी मिली थी, लेकिन अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
इससे पहले उसका भाई वीरेंद्र तोमर भी इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों भाइयों पर सूदखोरी और दबाव बनाकर रकम वसूलने के आरोप लगे हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क व अन्य मामलों की भी जांच की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा तेज है, क्योंकि रोहित तोमर को शहर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर माना जाता रहा है।



