chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | स्ट्रीट डॉगस की नसबंदी और महिलाओं को आय का सहारा

रायपुर। अब सिर्फ प्लान नहीं, छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों की समस्या का सीधा समाधान तय कर दिया गया है। सरकार ने 33 जिलों में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाने का फैसला लिया है, जहां कुत्तों की नसबंदी और रैबीज से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
यानी आने वाले समय में सड़कों पर कुत्तों की बढ़ती संख्या पर कंट्रोल दिखेगा और लोगों की सुरक्षा भी बेहतर होगी।
साथ ही सरकार ने जनजातीय महिलाओं के लिए भी बड़ा फैसला लागू किया है अब उन्हें दुधारू गाय दी जाएगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और गांवों में आर्थिक मजबूती आएगी।
सरकार ने समस्या का समाधान तय कर दिया है, अब इसे जमीन पर सही तरीके से लागू करना सबसे जरूरी होगा, तभी इसका असली असर दिखेगा।



