chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

AAP 7 MPS JOIN BJP : कौन-कौन हैं ये चेहरे?

 

नई दिल्ली। AAP से निकला सियासी तूफान अब और बड़ा हो गया है। राघव चड्ढा के साथ अब 7 राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने की खबर पक्की हो चुकी है। सवाल ये है कि आखिर ये 7 चेहरे हैं कौन, जो AAP की ताकत को झटका देकर BJP का दामन थाम चुके हैं?

सबसे पहले नाम आता है स्वाति मालीवाल का, जो दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रही थीं। इसके बाद अशोक मित्तल, जिन्हें हाल ही में राज्यसभा में AAP का डिप्टी लीडर बनाया गया था, लेकिन अब उन्होंने भी पलटी मार दी।

संदीप पाठक, जो पार्टी के रणनीतिकार माने जाते थे और पंजाब जीत में बड़ी भूमिका थी, वो भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम भी सामने आया है, जिन्होंने 2022 में AAP जॉइन की थी और अब BJP के साथ चले गए।

इसके अलावा संत और पर्यावरण कार्यकर्ता बलबीर सिंह सीचेवाल भी इस बदलाव का हिस्सा बने हैं। समाजसेवी विक्रमजीत सिंह साहनी, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है, वो भी अब BJP में शामिल हो चुके हैं।

इन सभी के साथ एक और सांसद का नाम सामने आ रहा है, जिससे कुल संख्या 7 हो गई है। अगर ये पूरा घटनाक्रम ऐसे ही जारी रहा, तो AAP के लिए यह सबसे बड़ा राजनीतिक झटका साबित हो सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button