hindi newsनेशनल

BREAKING NEWS | Paytm Payments Bank पर RBI का बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द…

 

रायपुर डेस्क। देश के डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बड़ा झटका लगा है। RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस सीधे रद्द कर दिया है। अब यह बैंकिंग ऑपरेशन नहीं कर पाएगा।

RBI ने साफ कहा कि बैंक लगातार नियमों का पालन करने में फेल हो रहा था और जिस तरीके से काम चल रहा था, उससे ग्राहकों के पैसे पर जोखिम बन सकता था। यानी मामला सिर्फ नियम तोड़ने का नहीं, बल्कि लोगों की जमा रकम की सुरक्षा का भी था।

बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 की धारा 22(4) के तहत RBI ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए ये बड़ा फैसला लिया। इस कार्रवाई के बाद Paytm यूजर्स के बीच भी टेंशन बढ़ गई है कि आगे उनके पैसे और सेवाओं का क्या होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button