hindi newsनेशनल
FOLLOWERS DROP | AAP छोड़ने के 24 घंटे में 13 लाख फॉलोअर्स गायब

रायपुर डेस्क। राघव चड्ढा का AAP छोड़कर BJP में जाना अब सिर्फ राजनीतिक खबर नहीं रहा, इसका असर सीधा उनकी सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी पर दिखने लगा है।
जैसे ही उन्होंने 24 अप्रैल को पार्टी छोड़ी, वैसे ही उनके इंस्टाग्राम और बाकी प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स तेजी से कम होने लगे। आंकड़े चौंकाने वाले हैं अब तक करीब 13 लाख लोग उन्हें अनफॉलो कर चुके हैं।
23 अप्रैल तक जहां उनके पास 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं अब ये आंकड़ा गिरकर करीब 13.3 मिलियन रह गया है और गिरावट अभी भी जारी है। सबसे ज्यादा नाराजगी युवाओं और Gen-Z के बीच देखी जा रही है, जो सोशल मीडिया पर ही अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
लोगों का कहना है कि राघव को पार्टी छोड़ने के बजाय अंदर रहकर मुद्दे उठाने चाहिए थे। यही वजह है कि उनके फैसले के खिलाफ अब डिजिटल विरोध शुरू हो गया है।



