chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

KHEMANI RAID UPDATE | सट्टे के किंग का काला साम्राज्य बेनकाब!

 

रायपुर. रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया है। बाबू खेमानी नाम का शख्स, जो खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताता था, असल में करोड़ों के सट्टा कारोबार का मास्टरमाइंड निकला।

पुलिस ने 24 अप्रैल को उसके घर रेड मारी तो अंदर से 5 लग्जरी कारें और करोड़ों की संपत्ति के सुराग मिले। जांच में सामने आया है कि बाबू ने शहर के पॉश इलाकों VIP रोड, रविभवन, जोरापारा और महासमुंद-बागबाहरा रोड तक में जमीन और बिजनेस में निवेश कर रखा था।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये पूरा नेटवर्क 50 से ज्यादा ऑनलाइन सट्टा ID के जरिए चल रहा था। बाबू के साथ उसका भाई करण और पिता भी इस खेल में शामिल बताए जा रहे हैं, लेकिन दोनों अभी फरार हैं।

पुलिस अब बैंक खातों, ट्रांजेक्शन और प्रॉपर्टी के कागज खंगाल रही है। उधर, सोशल मीडिया पर बाबू के वीडियो और रील्स भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह खुद को हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल दिखाता था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button