hindi newsनेशनल

SALIM DOLA DEPORTED | अंडरवर्ल्ड पर बड़ा वार, दाऊद का करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट

 

अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर बड़ा एक्शन हुआ है। दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर सलीम डोला अब भारत की गिरफ्त में है।

इंटरनेशनल एजेंसियों के जॉइंट ऑपरेशन के बाद उसे तुर्की के इस्तांबुल से पकड़कर भारत डिपोर्ट किया गया। आज उसे एक स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली लाया गया, जहां इंटेलिजेंस एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं।

माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा, जहां अंडरवर्ल्ड और ड्रग नेटवर्क को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इस कार्रवाई को एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि डोला लंबे समय से फरार था और इंटरनेशनल नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button