5 STATES EXIT POLL | पांच राज्यों में किसकी सरकार?

नई दिल्ली। 5 राज्यों के चुनाव के बाद एग्जिट पोल ने सियासी तस्वीर लगभग साफ कर दी है। कहीं बीजेपी आगे है, कहीं कांग्रेस वापसी कर रही है, तो कहीं नई पार्टी ने पूरा गेम बदल दिया है।
पश्चिम बंगाल –
यहां मुकाबला सबसे ज्यादा दिलचस्प है। बीजेपी को 150-175 सीटों तक का अनुमान, जबकि टीएमसी 118-140 सीटों के बीच रह सकती है।
असम –
असम में बीजेपी की हैट्रिक लगभग तय मानी जा रही है। पार्टी को 88-100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 24-36 सीटों पर सिमट सकती है।
केरलम –
यहां बड़ा उलटफेर दिख रहा है। कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 78-90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि लेफ्ट (LDF) 49-55 सीटों पर रह सकता है।
तमिलनाडु –
यहां नई एंट्री ने सबको चौंका दिया है। विजय की TVK को 98-120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि DMK 92-110 सीटों के बीच रह सकती है। AIADMK 22-32 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
पुडुचेरी –
यहां NDA को 16-20 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के करीब है। वहीं कांग्रेस-DMK गठबंधन 6-8 सीटों पर रह सकता है। कुल मिलाकर हर राज्य में अलग-अलग ट्रेंड दिख रहे हैं कहीं सत्ता बरकरार, कहीं बदलाव और कहीं पूरी तरह नया खेल। अब सबकी नजर 4 मई पर है, जब असली नतीजे सामने आएंगे और पता चलेगा कि एग्जिट पोल कितने सही थे।



