chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | राजनांदगांव में नई नियुक्ति!

 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में एक अहम प्रशासनिक फैसला लिया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राजनांदगांव की सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा समिति के लिए नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का मनोनयन कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक डोंगरगांव के ग्राम मनेरी की पूर्णिमा साहू को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजनांदगांव के मनोज निर्वाणी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

यह नियुक्ति समिति की साधारण सभा में पास हुए संशोधन प्रस्ताव के आधार पर नियम 6 के तहत की गई है। सरकार के इस फैसले के बाद समिति के कामकाज में नई दिशा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button