chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR USER CHARGE HIKE | रायपुर वालों को नया झटका!

 

रायपुर। रायपुर में अब कचरा उठाने और नगर निगम सेवाओं के लिए लोगों की जेब और ढीली होने वाली है। नगर निगम शहर के लाखों प्रॉपर्टी होल्डर्स पर यूजर चार्ज बढ़ाने जा रहा है।

नई दरों के मुताबिक अब घरों पर हर महीने 10 रुपए ज्यादा देना होगा, जबकि रेस्टोरेंट्स को 30 रुपए अतिरिक्त यूजर चार्ज देना पड़ेगा।

सिर्फ घर और होटल ही नहीं, बल्कि स्कूल, कॉलेज, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब, मैरिज पैलेस, ब्यूटी पार्लर, ऑफिस, हॉस्टल और दुकानों समेत लगभग सभी व्यावसायिक प्रॉपर्टी पर नई दरें लागू होंगी।

नगर निगम अभी नई दरों को ऑनलाइन सिस्टम में अपडेट करने में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मई के अंत तक अपडेट पूरा हो जाएगा, जिसके बाद नई दरों के हिसाब से टैक्स और यूजर चार्ज की वसूली शुरू होगी।

करीब 3.60 लाख आवासीय और व्यावसायिक प्रॉपर्टी इस बढ़ोतरी के दायरे में आएंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button