chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 15 हजार लेते पटवारी धरा गया!

 

बेमेतरा। बेमेतरा में एक पटवारी को रिश्वत लेना भारी पड़ गया। किसान से जमीन के बटांकन और खाता विभाजन के बदले पैसे मांगने वाला पटवारी अब एंटी करप्शन ब्यूरो के शिकंजे में आ गया है।

मामला तब खुला जब किसान नरोत्तम साहू ने रायपुर ACB में शिकायत की कि पटवारी ओमकार सोनवानी काम करने के बदले 25 हजार रुपए मांग रहा है। किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने सीधे ACB से संपर्क कर दिया।

शिकायत की जांच हुई तो मामला सही निकला। इसके बाद ACB टीम ने जाल बिछाया और तय प्लान के मुताबिक रिश्वत की पहली किश्त 15 हजार रुपए लेते ही पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button