hindi newsनेशनल

CNG PRICE HIKE | सीएनजी फिर महंगी, जेब पर डबल वार

 

रायपुर डेस्क। महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर वार कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम फिर बढ़ गए हैं और सिर्फ 3 दिनों के अंदर कीमत 3 रुपए प्रति किलो बढ़ चुकी है।

दो दिन पहले तेल-गैस कंपनियों ने CNG पर 2 रुपए का इजाफा किया था, अब फिर 1 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। यानी जो CNG कल तक 79 रुपए किलो मिल रही थी, अब उसकी कीमत 80.09 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सबसे बड़ी बात ये है कि फिलहाल यह झटका सिर्फ दिल्ली-एनसीआर वालों को लगा है। PNG और LPG के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज रूट पर संकट की वजह से गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसका असर अब सीधे भारत के बाजार में दिखने लगा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button