hindi newsनेशनल

BJP NEW STATE PRESIDENT | 4 राज्यों में बदले गए बीजेपी अध्यक्ष …

 

रायपुर डेस्क। बीजेपी ने चुनावी मोड में जाते ही संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली बीजेपी की कमान हर्ष मल्होत्रा को मिलने की हो रही है। वे अभी केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं और पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं।

पंजाब में भी बीजेपी ने बड़ा सियासी दांव खेला है। सुनील जाखड़ की जगह अब केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसे पंजाब में सिख वोट बैंक को साधने की कोशिश माना जा रहा है।

बीजेपी का यह बदलाव ऐसे समय आया है जब कई राज्यों में चुनावी माहौल बनना शुरू हो चुका है। पार्टी अब संगठन को नए चेहरे देकर चुनावी तैयारी तेज करने में जुट गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे 2026-27 के चुनावों की बड़ी रणनीति माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button