SUPREME COURT COLLEGIUM | सुप्रीम कोर्ट में 5 नए चेहरे!

रायपुर डेस्क। सुप्रीम कोर्ट में जल्द 5 नए जजों की एंट्री हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को 5 नामों की सिफारिश भेज दी है। इनमें 4 हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और एक सीनियर महिला वकील वी मोहना का नाम शामिल है।

अगर वी मोहना की नियुक्ति होती है तो वो सुप्रीम Court की जज बनने वाली 11वीं महिला होंगी। कॉलेजियम ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, एमपी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रशेखर और जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली के नाम भी भेजे हैं।
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में 32 जज हैं। इन 5 नियुक्तियों के बाद संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी। हालांकि जून में जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस पंकज मित्तल रिटायर होने वाले हैं, जिससे दो पद फिर खाली हो जाएंगे। केंद्र सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने को मंजूरी दे चुकी है।
इन नामों में सबसे ज्यादा चर्चा जस्टिस शील नागू की हो रही है, जिन्होंने लंबे समय तक मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में सेवाएं दी हैं।



