CHHATTISGARH | श्रमिकों के बच्चों को MBBS मौका!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीमित श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का बड़ा मौका आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ESIC ने अपने 20 मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS की 700 सीटें रिजर्व कर दी हैं। सबसे बड़ी राहत ये है कि आवेदन की आखिरी तारीख अब बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दी गई है।
यह मौका खास तौर पर उन परिवारों के लिए बड़ा माना जा रहा है, जो आर्थिक परेशानियों की वजह से मेडिकल पढ़ाई का सपना पूरा नहीं कर पाते। अब NEET UG मेरिट के जरिए चयन होगा और योग्य छात्र सीधे ESIC मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन पा सकेंगे।
श्रम विभाग के मुताबिक, इस योजना का मकसद श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर मेडिकल शिक्षा देना है। आवेदन ESIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन करना होगा। किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-2526 भी जारी किया गया है।
सरकार और श्रम विभाग ने श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक पहुंचाएं ताकि कोई भी योग्य छात्र इस मौके से वंचित न रह जाए।


