chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

ROYAL PROPERTY DISPUTE | राजपरिवार की संपत्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!

 

जगदलपुर। जगदलपुर के राजपरिवार की संपत्ति को लेकर चल रहे एक पुराने विवाद में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा अंतरिम फैसला दिया है। अदालत ने साफ कहा है कि फिलहाल इस मकान में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और दोनों पक्ष यथास्थिति बनाए रखेंगे।

यह मामला जगदलपुर की रहने वाली जसबीर कौर से जुड़ा है, जो फिलहाल उसी मकान में रह रही हैं। यह मकान राजमाता कृष्ण कुमारी देवी भंजदेव और महाराजा कमल चंद्र भंजदेव के स्वामित्व में बताया जा रहा है।

मालिक पक्ष ने किराया नियंत्रण प्राधिकरण में मकान खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके बाद बेदखली का नोटिस जारी हो गया। इसी आदेश के खिलाफ जसबीर कौर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पार्थ प्रतिम साहू और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की अवकाशकालीन खंडपीठ ने की। कोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देते हुए कहा कि अगली सुनवाई तक संपत्ति की स्थिति जस की तस रहेगी।

अगली सुनवाई जून के अंतिम सप्ताह में होगी, जहां मामले पर आगे विस्तार से बहस होगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button