chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, भिलाई का एक ही परिवार

 

रायपुर। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर एक अर्टिगा कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार 8 लोगों की जान चली गई।

सबसे दुखद बात यह है कि मृतकों में छत्तीसगढ़ के भिलाई मूल के एक ही परिवार के 4 सदस्य भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार लंबे समय से बेंगलुरु में रह रहा था और छुट्टियां मनाने हिमाचल प्रदेश पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक, कार पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

मौके पर पहुंची राहत-बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद खाई से शवों को बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में कार सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे की खबर से भिलाई, बेंगलुरु और हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर है। जो परिवार छुट्टियां मनाने निकला था, उसके चार सदस्यों की एक साथ मौत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button