रायपुर। दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की बैठक थोड़ी देर पहले ही खत्म हुई। फिलहाल छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं हुआ है। अंदर से जो खबर छनकर आ रही उसके मुताबिक मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से हो सकता है। ऐसा हुआ तो भूपेश बघेल या ताम्रध्वज साहू में से किसी एक के मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है। बैठक में राहुल गांधी के अलावा ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पी.एल. पुनिया, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत एवं ताम्रध्वज साहू मौजूद थे।
Related Articles

मुख्यमंत्री ने देखी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सुहाग’, कहा – सिनेमा से संस्कृति और रिश्तों की जड़ें हो रही हैं मजबूत
4 hours ago

Bijapur-Sukma Border पर मिला हिडमा का गुप्त बंकर, जवानों ने लाखों की नकदी और 10 लैपटॉप किए जब्त
4 hours ago
Check Also
Close