chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR BJYM LEADER ARRESTED | भाजयुमो नेता गिरफ्तार, जानिए वजह

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुढ़ियारी थाना परिसर में कथित तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर जब्त DJ वाहन को छुड़ाने के दौरान हंगामा करने, थाना प्रभारी नरेंद्र साहू से कथित बदसलूकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप हैं।

DJ जब्ती के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, गणेश उत्सव के दौरान निर्धारित समय के बाद DJ बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया था। इसी वाहन को छुड़ाने के लिए शुभांकर द्विवेदी गुढ़ियारी थाने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान विवाद बढ़ा और TI कक्ष में तोड़फोड़ हुई।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। उसके घर पर भी दबिश दी गई, लेकिन वह वहां नहीं मिला। अब गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

सोशल मीडिया वीडियो से गरमाया मामला

घटना के बाद शुभांकर द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा। कांग्रेस ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी।

साहू संघ ने भी जताई नाराजगी

थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित बदसलूकी को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने भी आपत्ति जताई थी। संघ ने पुलिस कमिश्नर को पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। शुभांकर द्विवेदी पर लगे आरोपों का फैसला न्यायालय में होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button