chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ILLEGAL PADDY | महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ ला रहे थे अवैध धान, 10 वाहन जब्त

 

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध धान कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार रात रानीतालाव–पाटेकोहरा के बीच नाकेबंदी कर पुलिस ने महाराष्ट्र से आ रहे 6 बड़े ट्रकों को रोका। जांच में सभी ट्रकों में बिना दस्तावेज का धान मिला।

इसके साथ ही जिले के अलग-अलग चेकपोस्ट पर धान से लदी 4 पिकअप गाड़ियां भी पकड़ी गईं। कुल मिलाकर 2170 कट्टा यानी करीब 845 क्विंटल धान और 10 वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त धान की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 46 लाख 90 हजार 800 रुपए बताई जा रही है।

कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर अंतरराज्यीय सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो बार-बार अवैध तरीके से धान खपाने की कोशिश कर रहा था। मुख्य आरोपियों में महाराष्ट्र के आमगांव निवासी ओम गुप्ता, नितिन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल और डोंगरगढ़ के विष्णु अग्रवाल के नाम सामने आए हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि धान खरीदी के अंतिम दौर में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button