chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG HIT & RUN CASE | तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 2 की मौत

 

जशपुर, 12 फरवरी। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में हुई है, जो गम्हरिया गांव के निवासी थे। घटना सुबह 6 बजे नेशनल हाइवे 43 पर हुई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने फरार पिकअप वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button