chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR HOLI EMERGENCY | अंबेडकर अस्पताल में 24×7 रहेगी चालू इमरजेंसी

 

रायपुर। होली को देखते हुए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में खास तैयारियां की गई हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी डॉक्टरों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

4 मार्च को शासकीय अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवा 24 घंटे पहले की तरह चालू रहेगी। होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और झगड़े-फसाद जैसी आपात स्थितियों को देखते हुए सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सुविधा

जरूरत पड़ने पर मरीजों को डीकेएस अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी विभाग में रेफर किया जाएगा। इसके लिए अंबेडकर अस्पताल से डीकेएस तक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

प्रबंधन की अपील

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित और सावधानीपूर्वक होली मनाने की अपील की है। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में सीधे इमरजेंसी विभाग में पहुंचकर इलाज लेने को कहा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button