chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | IPS संतोष सिंह को CISF में डीआईजी के पद पर डेपुटेशन

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। उन्हें CISF में डीआईजी के पद पर डेपुटेशन मिली है। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के पद पर तैनात थे।

संतोष सिंह अपने नशा-विरोधी अभियान ‘निजात’ के लिए पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर IACP अवार्ड और कई अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने नक्सल प्रभावित जिलों में प्रभावशाली कार्यवाही की है, बाल-हितैषी पुलिसिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाए और जन जागरूकता अभियान चलाए।

अब उन्हें CISF में तैनात किया गया है, जो एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र, संसद और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों की सुरक्षा करता है। मंत्रालय ने आदेश जारी कर मुख्य सचिव को संतोष सिंह को तुरंत नई जिम्मेदारी पर ज्वाइन कराने के लिए कहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button