hindi newsनेशनल
EXCISE DUTY CUT | पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कट, जनता को मिलेगी राहत ?

रायपुर डेस्क। ईरान-यूएस-इजराइल तनाव के बीच कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर पार पहुंच गए हैं, लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेकर आम जनता को राहत दे दी है।
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में सीधा 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है। इसके बाद पेट्रोल पर टैक्स घटकर सिर्फ 3 रुपये रह गया है, जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है।
असल में मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है और कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर सरकार ये कदम नहीं उठाती, तो पेट्रोल-डीजल के दाम सीधे आम लोगों की जेब पर भारी पड़ते।
सरकार का साफ मकसद है कि अंतरराष्ट्रीय संकट का असर सीधे जनता तक न पहुंचे और कीमतों को कंट्रोल में रखा जा सके।



