chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR TAX RECOVERY | टैक्स नहीं दिया तो सील! निगम का अल्टीमेटम

 

रायपुर। रायपुर नगर निगम अब बकायादारों पर सख्त हो गया है। सीधे फोन और मैसेज करके लोगों को चेतावनी दी जा रही है टैक्स अभी भरो, नहीं तो कुर्की और सीलबंदी के लिए तैयार रहो।

निगम का फोकस खास तौर पर उन बड़े बकायादारों पर है, जो लंबे समय से टैक्स नहीं दे रहे। राहत की बात ये है कि 28, 29 और 31 मार्च को भी निगम के सभी जोन ऑफिस खुले रहेंगे, यानी छुट्टी में भी टैक्स जमा करने का मौका मिलेगा।

अगर बाहर जाने का टाइम नहीं है तो ‘मोर रायपुर’ ऐप और वेबसाइट से घर बैठे भुगतान कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे 31 मार्च के बाद मामला भारी पड़ सकता है, क्योंकि फिर 17% तक अतिरिक्त चार्ज के साथ सख्त कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button