CG ELECTION UPDATE | चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट अपडेट का शेड्यूल जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। Chhattisgarh State Election Commission ने साफ कर दिया है कि इस बार वोटर लिस्ट में कोई गलती बर्दाश्त नहीं होगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची पूरी तरह पारदर्शी और समय पर तैयार होनी चाहिए।
शेड्यूल भी फिक्स कर दिया गया है। 13 अप्रैल को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी, 20 अप्रैल तक लोग दावा-आपत्ति कर सकेंगे और 27 अप्रैल तक उसका निपटारा होगा। इसके बाद 5 मई को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
ध्यान देने वाली बात ये है कि 1 अप्रैल 2026 तक जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और जो पहले से विधानसभा वोटर लिस्ट में हैं, वही इस चुनाव में वोट डाल पाएंगे।
इस बार चुनाव में कई सीटें दांव पर हैं। नगरीय निकाय में अध्यक्ष और पार्षद के पद, वहीं पंचायत स्तर पर सरपंच, जनपद सदस्य और पंच के सैकड़ों पदों पर चुनाव होंगे।
मतलब साफ है, चुनाव से पहले पूरी मशीनरी एक्टिव हो चुकी है और अब वोटर लिस्ट पर खास फोकस रहेगा।



