PM MODI ADDRESS | आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी का संबोधन

रायपुर। आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री Narendra Modi देश को संबोधित करने वाले हैं, और इस बार सबकी नजरें उनके एक-एक शब्द पर टिकी हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने के बाद पीएम मोदी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दे सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर एजेंडा साफ नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक हलचल तेज है।
दरअसल, सरकार का प्लान था कि डिलिमिटेशन के बाद सीटें बढ़ाकर महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाए, लेकिन विपक्ष ने इसे रोक दिया। वोटिंग में 298 सांसद पक्ष में थे, लेकिन दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया और बिल गिर गया।
पीएम मोदी पहले ही इस पर नाराजगी जता चुके हैं और विपक्ष पर तीखा हमला कर चुके हैं। अब आज के संबोधन में वे क्या नया ऐलान या रणनीति सामने रखते हैं, यही सबसे बड़ा सवाल है।
इतिहास भी गवाह है, जब भी पीएम मोदी रात 8 बजे के आसपास देश को संबोधित करते हैं, कुछ बड़ा जरूर होता है। इसलिए आज का भाषण सिर्फ एक स्पीच नहीं, बल्कि बड़ा पॉलिटिकल सिग्नल माना जा रहा है।



