chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 95 करोड़ का विदेशी फंड! बस्तर में बड़ा खुलासा

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से बड़ी खबर सामने आई है। ED की जांच में खुलासा हुआ है कि विदेश से करोड़ों रुपए लाकर बस्तर और धमतरी में धार्मिक गतिविधियों पर खर्च किए जा रहे थे।

जांच में पता चला कि नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच करीब 95 करोड़ रुपए विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए भारत में लाए गए। इन पैसों को अलग-अलग एटीएम से निकालकर इस्तेमाल किया जा रहा था, ताकि सिस्टम को चकमा दिया जा सके।

इस पूरे मामले में ‘The Timothy Initiative (TTI)’ नाम का संगठन सामने आया है, जो कथित तौर पर बिना रजिस्ट्रेशन के विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल कर रहा था। सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब मिकाह मार्क नाम के विदेशी नागरिक को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। उसके पास से 24 विदेशी डेबिट कार्ड मिले।

ED की रेड में 25 डेबिट कार्ड, 40 लाख कैश और कई डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं। अब जांच एजेंसी इसे एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के तौर पर देख रही है, जिसकी जड़ें विदेश तक जुड़ी बताई जा रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button