chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | नारी वंदन पर सत्र से पहले कांग्रेस एक्टिव, रणनीति बनाने जुटे विधायक

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सियासत गरमाने लगी है। इस सत्र में नारी वंदन अधिनियम पर चर्चा होनी है, जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों एक्टिव हो गए हैं।

सत्र से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इस बैठक में दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार की जाएगी। कौन से मुद्दे उठाने हैं, किस तरह से सदन में आक्रामक रुख अपनाना है सब पर विस्तार से चर्चा होगी।

कांग्रेस ने सभी विधायकों की मौजूदगी अनिवार्य कर दी है, ताकि विशेष सत्र में विपक्ष पूरी ताकत के साथ सरकार को टक्कर दे सके। आने वाले सत्र में सियासी माहौल और गरमाने के पूरे संकेत हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button