chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH : संदीप पाठक के घर पर प्रदर्शन, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’

रायपुर। AAP छोड़कर BJP में जाने के फैसले के बाद संदीप पाठक को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में उनके पैतृक गांव बटहा में आप कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
गुस्साए कार्यकर्ता उनके घर के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए दीवार पर ‘गद्दार’ तक लिख दिया। इतना ही नहीं, पोस्टर पर तीखी बातें लिखकर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस पार्टी ने पहचान दी, उसे छोड़ना जनता के भरोसे के साथ धोखा है।
दरअसल, 24 अप्रैल को राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने AAP छोड़कर BJP जॉइन करने का ऐलान किया था। दावा किया गया कि कुल 7 सांसद इस फैसले के साथ हैं, जिसे राज्यसभा ने भी मंजूरी दे दी है।
अब इस फैसले के बाद जमीन पर विरोध तेज हो गया है और आने वाले दिनों में सियासत और गरमाने के संकेत हैं।



