GOLD PRICE TODAY | सोना धड़ाम! एक दिन में बड़ी गिरावट

रायपुर डेस्क। सोना खरीदने वालों के लिए आज बड़ी खबर है। 29 अप्रैल को गोल्ड के दाम फिर से लुढ़क गए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
एक दिन पहले ही सोने में 1,800 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी और अब फिर से दाम नीचे आ गए हैं। यानी लगातार दूसरे दिन मार्केट में कमजोरी दिख रही है।
इस गिरावट के पीछे बड़ा कारण ग्लोबल मार्केट है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर की मजबूती ने सोने पर दबाव बना दिया है। जब ब्याज दरें हाई रहने की उम्मीद होती है, तो निवेशक सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड जैसी जगहों पर लगाने लगते हैं।
देश के ज्यादातर शहरों में 22 कैरेट गोल्ड करीब 1.38 लाख और 24 कैरेट गोल्ड करीब 1.50 लाख के आसपास ट्रेड कर रहा है।
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी तेजी से फिसली है। चांदी का भाव गिरकर 2,59,900 रुपये प्रति किलो हो गया है। एक दिन पहले इसमें 6,500 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई थी।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी ग्लोबल दबाव बना रहा तो गोल्ड में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।



