chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | महिला आरक्षण संकल्प पेश, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी अखाड़ा बन गया। सरकार 33% महिला आरक्षण लागू करने का शासकीय संकल्प लेकर आई, लेकिन विपक्ष ने शुरुआत से ही इसे घेरना शुरू कर दिया।

सदन में जैसे ही चर्चा शुरू हुई, दोनों पक्षों में तीखी बहस छिड़ गई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि पहले निंदा प्रस्ताव की बात हुई थी, अब संकल्प लाकर मुद्दा बदला जा रहा है। साथ ही मांग रखी गई कि पहले जनगणना और परिसीमन पूरा हो, उसके बाद ही आरक्षण लागू किया जाए।

कांग्रेस विधायकों ने इसे चुनावी स्टंट बताया, जबकि सत्ता पक्ष ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के पुराने वादों और महिला मुद्दों पर सवाल उठाए।

महिलाओं की भागीदारी पर भी जोरदार बहस हुई। विपक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस ने ज्यादा महिला प्रतिनिधित्व दिया, जबकि सत्ता पक्ष ने अपने फैसलों को महिलाओं के हित में बताया।

इस पूरे सत्र में 500 से ज्यादा महिला जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने माहौल और गर्म कर दिया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह संकल्प आगे क्या रूप लेता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button