chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | CGBSE ने खोला मौका – रीचेक, री-इवैल्यूएशन और कॉपी देखने का ऑप्शन

 

रायपुर। अगर छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट से आप खुश नहीं हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। CGBSE ने छात्रों को बड़ा मौका दिया है, अब आप अपने नंबर दोबारा चेक करवा सकते हैं।

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जिन छात्रों को अपने मार्क्स पर शक है, वो पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन या अपनी उत्तर पुस्तिका की कॉपी तक देख सकते हैं।

सबसे जरूरी बात इसके लिए आवेदन 14 मई 2026 तक ही करना होगा और वो भी सिर्फ ऑनलाइन। यानी आखिरी तारीख निकल गई तो मौका हाथ से चला जाएगा।

छात्र अपनी जरूरत के हिसाब से एक या तीनों ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे उन्हें अपने नंबरों की सच्चाई जानने का पूरा मौका मिलेगा।

यह कदम उन हजारों छात्रों के लिए राहत है जो रिजल्ट के बाद कन्फ्यूजन या असंतोष में हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button