hindi newsनेशनल

BARGI DAM CRUISE ACCIDENT | 30 सवारों से भरा क्रूज हादसे का शिकार

 

रायपुर डेस्क। जबलपुर के बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नर्मदा के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया और कुछ ही सेकंड में सब कुछ बदल गया।

बताया जा रहा है कि क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे। जैसे ही क्रूज गहरे पानी में पहुंचा, अचानक मौसम बिगड़ा, तेज हवाएं चलीं और ऊंची लहरों ने उसे असंतुलित कर दिया। देखते ही देखते पूरा क्रूज पानी में समा गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

लेकिन दुखद बात यह है कि 4 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। SDRF और गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती लापता लोगों को जल्द ढूंढना है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button