hindi newsनेशनल

NEET PAPER LEAK | पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

 

नई दिल्ली। देशभर में हंगामा मचा चुके NEET UG पेपर लीक मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त रुख दिखाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि इतने बड़े विवाद के बाद भी सिस्टम ने कोई सबक नहीं सीखा।

सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच इस मामले में लगातार सुनवाई कर रही है। कई याचिकाओं में NTA को भंग करने, निष्पक्ष CBI जांच और नई मजबूत परीक्षा एजेंसी बनाने की मांग की गई है।

कोर्ट ने केंद्र सरकार, NTA और CBI से जवाब भी मांगा है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ “जघन्य अपराध” बताते हुए सरकार पर बड़ा हमला बोला।

मामला और ज्यादा भावुक तब हो गया जब महाराष्ट्र में NEET परीक्षा रद्द होने और तनाव की बात सामने आने के बाद एक छात्रा की मौत का मामला चर्चा में आया। अब इस पूरे विवाद पर देशभर की नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button